बॉलीवुड की उभरती हुईं अभिनेत्री अनन्या पांडे ने पिछले साल एक्टिंग की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की. इसी दौरान वह चार फिल्में अपने खाते में शामिल करने में कामयाब रहीं और कुछ विज्ञापनों का भी हिस्सा बन चुकी हैं. इतने कम समय में अपना एक फैन बेस बना चुकीं अनन्या इसे दबाव मानने के बजाय एक प्रेरणा के तौर पर देखती हैं.
...