बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने ट्विटर पर अपनी शिकायत करते हुए बताया कि वो ऑनलाइन अल्कोहल डिलीवरी स्कैम का शिकार हो गई हैं. अभिनेत्री ने हाल ही में 'लिविंग लिक्विड्स' पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर शराब ऑर्डर की थी जिसके लिए उन्होंने पहले ही ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर दिया था.
...