⚡आर्यन खान को आर्थर रोड जेल से लेने घर से निकले शाहरुख खान
By IANS
बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन को लेने घर से निकल गए हैं. आज आर्यन खान जेल से जमानत पर रिहा हो जाएंगे. शाहरुख खान अपने सहयोगियों, वकीलों और सुरक्षाकर्मियों के साथ सुबह करीब 8 बजे बांद्रा स्थित अपने घर मन्नत से निकले है.