बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ने बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल द्वारा एशिया कंटेंट अवार्डस में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकन हासिल किया है. नेटफ्लिक्स पर 'रे' एंथोलॉजी में 'फॉरगेट मी नॉट' सेगमेंट में इस्पित नायर के किरदार के लिए अली को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकित किया गया है.
...