अभिनेत्री इहाना ढिल्लन के साथ पिछले महीने एक गंभीर दुर्घटना हुई जिसमें उन्हें सात फ्रैक्च र आए थे. उनका कहना है कि वह अच्छी तरह से स्वस्थ हो रही हैं और उनके ठीक होने के बाद वह काम पर वापस आ जाएंगी. इहाना अगस्त में एक बहुत ही गंभीर दुर्घटना का शिकार हुई और कई दिनों तक गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में थी.
...