⚡दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी का 84 साल की उम्र में निधन
By IANS
प्रसिद्ध हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम को निधन हो गया. उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनका अंतिम संस्कार भी शाम को सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया गया. इस मौके पर परिजन और करीबी लोग ही मौजूद थे.