71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया, जिसमें कई कलाकारों को सम्मानित किया गया. इस दौरान कलाकारों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार जताया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता विक्रांत मैसी को उनकी फिल्म '12वीं फेल' के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया.
...