⚡Delhi: दिल्ली आबकारी नीति मामले में दाखिल आरोपपत्र पर CM केजरीवाल ने कहा- आप है ‘‘कट्टर ईमानदार’’
By Bhasha
विवादास्पद आबकारी नीति मामले में दाखिल किए गए आरोपपत्र में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नाम का जिक्र नहीं होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह और आम आदमी पार्टी (आप) ‘‘कट्टर ईमानदार’’ हैं.