भारतीय तटों से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान 'यास' भले ही कुछ कमजोर पड़ गया हो लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अगले एक-दो दिन में भारी बारिश के रूप में इसका असर पड़ने की प्रबल संभावना है. लखनऊ स्थित मौसम केंद्र ने शुक्रवार और शनिवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों के 19 जिलों में बहुत भारी बारिश होने तथा छह जिलों में सामान्य से भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है.
...