इंग्लैंड में लॉकडाउन लगा दिया गया है. मैक्सिको सिटी के अस्पतालों में मरीजों की संख्या पहले से कई अधिक है. जर्मनी में मंगलवार को वायरस के अभी तक के सर्वाधिक नए मामले सामने आए. दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए जगह नहीं मिल रही है. वहीं थाईलैंड में वायरस के मामले अचानक से तेजी से बढ़ गए हैं.
...