⚡घरेलू सहायिका बनकर 100 घरों में चोरी कर चुकी महिला गिरफ्तार, चोरी के पैसों से दिल्ली में बनाया घर
By Bhasha
पुलिस ने स्वयं को घरेलू सहायिका बताकर नौकरी पाने के बाद अपने नियोक्ताओं को निशाना बनाने और उनके घरों में चोरी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. ऐसा आरोप है कि इस महिला ने चोरी के धन से दिल्ली में अपना एक घर बना लिया.