मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में इच्छा के विरूद्ध यौन संबंध बनाने का प्रयास करने पर 24 वर्षीय एक महिला ने कथित रूप से धारदार हथियार से अपने 26 वर्षीय पति का गुप्तांग काट दिया. यह घटना टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर जतारा थानाक्षेत्र के रामनगर में सात दिसंबर की रात को हुई . हालांकि पुलिस में इस संबंध में शिकायत सोमवार को की गई है.
...