⚡वोकहार्ट ने स्पूतनिक के उत्पादन, आपूर्ति के लिए दुबई की कंपनी के साथ समझौता किया
By Bhasha
दवा कंपनी वोकहार्ट ने शुक्रवार को कहा कि उसने दुबई की कंपनी एनसो हेल्थकेयर और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) की सहायक कंपनी के साथ कोविड-19 टीका स्पूतनिक के उत्पादन और आपूर्ति के लिए एक समझौता किया है.