⚡क्या ‘नए भारत’ में सिर्फ ‘मित्रों’ की सुनवाई होगी, देश के वीरों की नहीं: राहुल
By Bhasha
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या ‘नए भारत’ में देश के वीरों की नहीं, सिर्फ प्रधानमंत्री के ‘मित्रों’ की सुनवाई होगी ?