⚡किसान नेता बोले-सरकार के साथ शुक्रवार को नौवें दौर की वार्ता में शामिल होंगे, लेकिन ज्यादा उम्मीद नहीं
By Bhasha
कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे सरकार के साथ नौवें दौर की वार्ता में भाग लेंगे, लेकिन उन्हें इस बातचीत से ज्यादा उम्मीद नहीं है, क्योंकि वे विवादित कानूनों को वापस लिए जाने से कम पर नहीं मानेंगे.