⚡अरुणाचल से किशोर के अपहरण पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री, देश को जवाब दें: कांग्रेस
By Bhasha
कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के एक किशोर का चीन के सैनिकों द्वारा अपहरण किए जाने संबंधी भाजपा सांसद तापिर गाव के दावे को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री को इस मामले पर देश को जवाब देना चाहिए.