⚡जिनकी सरकार में बिजली की तारों पर कपड़े सूखते थे, वे 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कर रहे हैं- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
By Bhasha
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्ववर्ती सरकार पर कटाक्ष करते हुए रविवार को कहा कि जिनकी सरकार में बिजली की तारों पर लोग कपड़े सूखाया करते थे, वे अब लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देने की बात कर रहे हैं.