⚡डब्ल्यूएचओ ने सीरम-नोवावैक्स के ‘कोवोवैक्स’ टीका को आपात उपयोग सूची में शामिल किया
By Bhasha
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अमेरिकी दवा कंपनी नोवावैक्स से लाइसेंस के तहत सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविड-रोधी टीके ‘कोवोवैक्स’ को आपातकालीन उपयोग सूची में शुक्रवार को शामिल किया.