⚡पश्चिम रेलवे 22 नवंबर से आठ और वातानुकूलित उपनगरीय सेवाएं शुरू करेगा
By Bhasha
पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) 22 नवंबर से यहां आठ और वातानुकूलित उपनगरीय सेवाएं शुरू करेगा. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इन नई अतिरिक्त ट्रेनों के साथ, वातानुकूलित उपनगरीय सेवाओं की संख्या मौजूदा 12 से बढ़कर 20 हो जाएगी.