जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी अपनी विचारधारा को बंगाल के घर-घर तक ले जाने का काम निरंतर करती रहेगी. "मैं उन सभी कार्यकर्ताआों को नमन करता हूं, जिन्होंने इस संघर्ष में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. ये कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है, जिसने बीजेपी को बंगाल में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में स्थापित किया.
...