⚡मध्य प्रदेश में 1 जून से धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियां खुलेंगी, लेकिन धारा 144 लागू रहेगी
By Bhasha
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि कोरोना संक्रमण अब प्रदेश में नियंत्रण की स्थिति में है, इसलिए एक जून से राज्य में धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियाँ खोली जाएंगी, लेकिन, भीड़ इकट्ठी नहीं हो पाए इसलिए धारा 144 लगी रहेगी.