द्रविड़ युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश दिखे जिन्होंने टीम में कई विकल्प मुहैया करा दिये हैं. भारतीय कोच ने कहा, ‘‘यह देखकर वास्तव में अच्छा लगा कि कुछ युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. हमने उन खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अधिक क्रिकेट नहीं खेली थी. यह देखकर वास्तव में अच्छा लगा कि हमारे पास अच्छे विकल्प हैं.’’
...