प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विड़िण्गम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह के उद्घाटन समारोह में पार्टी के सांसद शशि थरूर की मौजूदगी कई लोगों की ‘‘नींद हराम कर देगी.’’ मोदी ने कार्यक्रम में थरूर की मौजूदगी का सीधे तौर पर उल्लेख ऐसे समय में किया है, जब तिरूवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद पर उनकी ही पार्टी के सहयोगी पहलगाम आतंकी हमले के बाद भाजपा के खिलाफ नरम रुख अपनाने का आरोप लगा रहे हैं.
...