केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि उनकी सरकार ने राज्य में हाल में आई बाढ़ और भूस्खलनों के कारण मारे गए लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य सरकार वर्षाजनित हादसों मे अपने मकान और जमीन गंवा चुके लोगों को भी 10-10 लाख रुपए देगी.
...