⚡15 अगस्त से कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले लोगों के लिए शुरू होगी लोकल ट्रेन
By Bhasha
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को घोषणा की थी कि जिन लोगों ने कोरोना वायरस निरोधक टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद 14 दिन पूरे कर लिए हैं, उन्हें 15 अगस्त से उपनगरीय ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति दी जाएगी.