⚡वरुण गांधी ने सरकारी विभागों में रोजगार से जुड़ा गैर सरकारी विधेयक लोकसभा में पेश किया
By Bhasha
भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में एक गैर सरकारी विधेयक पेश किया जिसमें केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और उपक्रमों में भारतीय नागरिकों को रोजगार प्रदान करने के उपायों की रूपरेखा तैयार करने का प्रावधान किया गया है.