⚡राजस्थान में मवेशियों में लम्पी रोग के लिए टीकाकरण शुरू, पांच लाख टीके मिले
By Bhasha
राजस्थान में मवेशियों को चर्म रोग ‘लम्पी’ से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू किया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि टीकाकरण की शुरुआत चार जिलों से हुई है और जल्द ही बाकी जिलों में भी मवेशियों को टीके लगाए जाएंगे.