⚡केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवांकुट्टी ने दी जानकारी, स्कूलों के 1495 शिक्षकों का टीकाकरण अब भी बाकी
By Bhasha
केरल में सरकारी स्कूल के 1707 शैक्षिक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी हैं जिनका अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है. प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री वी शिवांकुट्टी ने इसकी जानकारी दी. शिवांकुट्टी ने बताया कि इसमें 1495 शिक्षक हैं जबकि 212 शिक्षकेत्तर कर्मचारी हैं.