⚡रावत सरकार ने 57,400.32 करोड रुपये का बजट किया पेश, ग्रामीण आधारभूत संरचना, रोजगार सृजन और कृषि पर रहा फोकस
By Bhasha
उत्तराखंड विधानसभा में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वित्तीय वर्ष 2021—22 के लिए 57,400.32 करोड रूपये का बजट पेश किया जिसमें स्वास्थ्य, ग्रामीण आधारभूत संरचना, रोजगार सृजन और कृषि पर खास जोर दिया गया है.