⚡सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, बारिश के चलते मारे गए लोगों के परिजनों को सरकार देगी 4 लाख का मुआवजा
By Bhasha
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में भारी बारिश से प्रभावित लोगों से मंगलवार को मुलाकात की और आपदा में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की.