⚡उत्तरकाशी में मंदिर में प्रवेश करने पर दलित युवक पर जलती लकड़ियों से हमला
By Bhasha
उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र के सालरा गांव में एक दलित युवक जब पूजा करने के लिए मंदिर में दाखिल हुआ तो लोगों के एक समूह ने जलती लकड़ियों से उस पर कथित तौर पर हमला किया. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.