उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 27,426 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 103 और मरीजों की मौत हो गई. अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 27,426 नये संक्रमितों के मिलने से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,93,720 हो गई है. उन्होंने बताया कि वहीं 103 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 9,583 हो गई है.
...