गोयल ने कहा कि व्यापारी, उद्यमी पलायन करने के लिए विवश था और 2017 के चुनाव के बाद प्रदेश को ईमानदार सरकार दिए जाने का नतीजा ये है कि प्रदेश विकास की राह पर बढ रहा है. मंत्री ने कहा, ‘‘काशी विश्वनाथ मंदिर का सपना सदियों पुराना था. इसी तरह से अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने ये भी पुराना सपना था, जो कि साकार होने की दिशा में है.’’
...