भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को और 45 उम्मीदवारों की सूची घोषित की है. सूची के अनुसार, पार्टी ने अमेठी में पूर्व सांसद संजय सिंह को मौका दिया है वहीं बलिया में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और गाजीपुर के मोहम्मदाबाद क्षेत्र से अलका राय को उम्मीदवार बनाया है.
...