संघीय विमानन प्रशासन ने एक बयान में बताया कि पास के हवाईअड्डे से दिन में 11 बजे उड़ान भरने के बाद ‘सेसना सी501’ विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट झील में गिर गया. रदरफोर्ड काउंटी के दमकल विभाग के कैप्टन जोशुआ सैंडर्स ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दुर्घटना शनिवार देर रात हुई और रदरफोर्ड काउंटी के बचाव दल अब भी घटनास्थल पर मौजूद हैं.
...