⚡UP: कुत्ते के भौंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में महिला की मौत, पांच लोग घायल
By Bhasha
जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में कुत्ते के भौंकने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.