उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी 22 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. घटना के बाद उसके परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. अधिकारियों के अनुसार, यह घटना क्योलड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हुई, जहां भुता क्षेत्र का निवासी सलमान बृहस्पतिवार रात अपने घर में फंदे पर लटका हुआ पाया गया.
...