⚡चिकित्सकीय जांच में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि, पुलिस ने बलात्कार के आरोप जोड़े
By Bhasha
बुलंदशहर में 13 वर्षीय किशोरी की चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस संबंधी मामले में दर्ज प्राथमिकी में बलात्कार के आरोप भी जोड़ दिए हैं. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.