⚡मजदूरों को लेकर छत्तीसगढ़ जा रही बस पलटी, 25 घायल
By Bhasha
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव के पास मजदूरों को लेकर छत्तीसगढ़ जा रही एक बस घने कोहरे के कारण पलट गई, जिससे उसमें सवार कम से कम 25 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.