पुलिस की पड़ताल के मुताबिक, महिला कोतवाली छाता के गांव नरी निवासी बीएसएफ में कार्यरत नरेंद्र सिंह की पत्नी पूजा थी, जो जम्मू-कश्मीर में तैनात है. वह इन दिनों अपने दो छोटे बच्चों और सास के साथ बाकलपुर में किराए पर रह रही थी. पुलिस के मुताबिक, तीन नवंबर की शाम पूजा फोन पर बात करते-करते घर से निकल गई. वह रात में घर नहीं पहुंची.
...