⚡नोएडा में अज्ञात महिला ने 13 वर्षीय बच्चे को खिलाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
By Bhasha
नोएडा सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में 13 वर्षीय बच्चे के मुंह में एक महिला ने जबरन जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई. बच्चे के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.