इंग्लैंड का स्कोर 11वें ओवर में तीन विकेट पर 37 रन था. स्कोर 50 रन होने से पहले विलियम लक्सटन ने बावा की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे दिया. जॉर्ज बेल को बावा ने विकेट के पीछे दिनेश बाना के हाथों लपकवाया. इसके बाद रेहान अहमद ने बावा की गेंद पर पहली स्लिप में ताम्बे को कैच दिया. आफ स्पिनर ताम्बे ने एलेक्स हर्टोन को धुल के हाथों लपकवाया.
...