इससे पहले अच्छी फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज हरनूर पन्नू (65) और उनके साथी अंगकृष रघुवंशी (35) ने पहले विकेट के लिये 104 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी थी. मध्यक्रम में हालांकि कप्तान यश दुल (26) और निशांत सिंधू (19) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाये जिसके बाद बावा और ताम्बे ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली.
...