⚡उद्धव ठाकरे गुट ने न्यायालय से महाराष्ट्र के राज्यपाल का 2022 का आदेश रद्द करने का अनुरोध किया
By Bhasha
शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय से महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जून 2022 के आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया, जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा गया था.