⚡अमेठी में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
By Bhasha
शुकुल बाजार थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि गांव पासिन का पुरवा निवासी कुलदीप (17), रामचंद्र (35) तथा संदीप (12) बीती रात तालाब में मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी.