⚡गैस सिलेंडर आपूर्ति करने वाले वाहन के मालिक से उगाही के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित
By Bhasha
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने वाले वाहन के मालिक से कथित तौर पर उगाही करने के आरोप में पीसीआर वाहन में तैनात दो कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.