हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पांच राज्यों में 500 से अधिक लोगों को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि सदर पुलिस और साइबर प्रकोष्ठ द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता के निवासी मुकेश पटेल उर्फ मैक उर्फ हैरिक (23) और बिहार के पटना के रहने वाले अंश श्रीवास्तव (23) के रूप में हुई है.
...