⚡मुंबई में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोलीबारी की, एक की मौत और तीन अन्य घायल
By Bhasha
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगर कांदिवली में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.