थाना प्रभारी विश्वज्योति राय ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम आठ बजे बजे की है. सिकरवार निवासी अमर बहादुर सिंह के परिवार के लोग रोजाना की तरह शाम को भोजन आदि के कार्य में जुटे हुए थे, तभी बारिश के कारण पड़ोस के एक घर की दीवार उनके मकान पर आ गिरी जिसके चलते उनका पूरा मकान ढह गया.
...