⚡केरल में भारी बारिश के कारण मकान ढहने से दो बच्चियों की मौत
By Bhasha
केरल में कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार तड़के करीपुर के समीप एक मकान ढहने से दो बच्चियों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मकान ढहने से छह महीने की बच्ची और उसकी आठ साल की बहन की मौत हो गई.